SULTANPURयुवायूपी

11 साल का उजैफा बना चित्रकला का उभरता सितारा

फोटो देखकर बनाता है हू-ब-हू स्केच

सुल्तानपुर। बल्दीराय तहसील क्षेत्र के पारा बाजार निवासी तुफैल अहमद उर्फ कुननू का 11 वर्षीय पुत्र उजैफा तुफैल अपनी विलक्षण चित्रकला प्रतिभा से लोगों को हैरान कर रहा है। उजैफा सेंट जॉन्स कान्वेंट स्कूल गनापुर में कक्षा तीन का छात्र है, लेकिन उसकी कला उम्र से कहीं अधिक परिपक्व नजर आती है।उजैफा की खास पहचान यह है कि वह किसी भी व्यक्ति की फोटो देखकर उसकी हू-ब-हू तस्वीर कागज पर उतार देता है। उसकी बनाई गई तस्वीरों में चेहरे के भाव और बारीकियां इतनी सटीक होती हैं कि देखने वाले दंग रह जाते हैं। क्षेत्र में उसकी इस प्रतिभा की चर्चा तेजी से फैल रही है।सोमवार को उजैफा ने अपनी चित्रकला का शानदार उदाहरण पेश करते हुए बल्दीराय ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह का चित्र बनाकर उन्हें भेंट किया। चित्र की समानता और बारीकी देखकर मौजूद लोगों ने बच्चे की जमकर सराहना की।परिजनों और क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि उजैफा को उचित मार्गदर्शन और मंच मिला तो वह भविष्य में चित्रकला के क्षेत्र में जिले और प्रदेश का नाम रोशन कर सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!