SULTANPURvijaydhar pathakयूपीलोकल न्यूज़
तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग से दहशत
वायरल वीडियो पर एसपी ने लिया संज्ञान, एफआईआर दर्ज
सुल्तानपुर। जयसिंहपुर थाना क्षेत्र में आयोजित तिलक समारोह के दौरान जमकर हुई हर्ष फायरिंग से इलाके में हड़कंप मच गया। समारोह में 30 राउंड से अधिक ताबड़तोड़ गोलियां चलने की सूचना है, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। हर्ष फायरिंग पर सख्त रोक के बावजूद नियमों की खुलेआम अनदेखी किए जाने से आमजन में भय का माहौल बन गया। वायरल फुटेज का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। एसपी ने बताया कि मामले में एफआईआर पंजीकृत कर ली गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संबंधित थाने की पुलिस टीम दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और जल्द ही गिरफ्तारी सुनिश्चित होगी।
रिपोर्ट – विजयधर पाठक



