

रिपोर्ट- विजय तिवारी
सुल्तानपुर।अयोध्या प्रयागराज मार्ग पर जिले के वाणिज्य विभाग की सचल टीम में शामिल आरक्षी को अनियंत्रित वाहन ने टक्कर में मार दी।गंभीर हालत में राहगीर लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहा चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर शव मर्चरी में रखवा दिया। वही घटना के बाद जांच टीम ने शामिल वाणिज्य कर अधिकारी मौके से फरार हो गई। सुबह पहुंचे परिजनो में वाणिज्य कर अधिकारी के खिलाफ काफी नाराजगी देखी गई। दोपहर बाद प्रशासनिक अधिकारियों के मान मनौवल के बाद परिजन पोस्टमार्टम कराने को तैयार हुए। मृतक के भाई ने प्रार्थना पत्र देकर वाणिज्य कर अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।
शुक्रवार को देर शाम कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के प्रताप गंज चौकी क्षेत्र में अयोध्या प्रयागराज मार्ग पर पकड़ी गांव के पास वाणिज्य कर अधिकारी सोनम राय अपनी टीम के साथ चेकिंग अभियान में थी। तभी अनियंत्रित पिकप वाहन ने टीम में शामिल आरक्षी हरेंद्र प्रताप यादव (46)मनोज यादव निवासी वीरपुर थाना खुखुन्दू जिला देवरिया को जोरदार टक्कर मार दी।दुर्घटना में सिपाही के घायल हो जाने के बाद मौके पर मौजूद वाणिज्य कर अधिकारी उसे इलाज के लिए ले जाने के बजाय मौके से फरार हो गई। काफी देर वही सिपाही के घायलावस्था में पड़े रहने के बाद पहुंची प्रतापगंज चौकी की पुलिस ने राहगीर की मदद से ई रिक्शा से जिला अस्पताल भेजवाया। जहा चिकित्सक ने सिपाही को मृत घोषित करते हुए शव मर्चरी में रखवा दिया। घटना की सूचना पर सुबह पहुंचे मृतक आरक्षी के भाइयों सतेंद्र यादव,वीरेंद्र यादव व कृष्ण यादव ने जब पूरे मामले की जानकारी की तो उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।उन लोगो का कहना था कि जब मेरा भाई उनके साथ ड्यूटी पर था तो वो मौके से फरार क्यों हो गई और परिजनो से मिलने भी नहीं पहुंची।पोस्टमार्टम से इनकार की सूचना पर पहुंचे एडीएम एफआर राकेश सिंह,तहसीलदार सदर देवानंद तिवारी सहित पुलिस अधिकारियों ने परिजनो को शिकायती पत्र पर कार्यवाही का आश्वाशन दिया। जिसके बाद मृतक के भाई कृष्ण कुमार यादव ने ज्वाइंट कमिश्नर अयोध्या के नाम का प्रार्थना पत्र सिटी मजिस्ट्रेट प्रीति जैन व सीओ लंभुआ रमेश की उपस्थिति वाणिज्य अधिकारी श्यामलाल राम को सौंपा। साथ की प्रार्थना पत्र की प्रतिलिपि डीएम,एसपी,मुख्यमंत्री व डीजीपी को भी भेज दिया।जिसके बाद शव मर्चरी से पोस्टमार्टम हाउस नगर कोतवाली पुलिस द्वारा ले जाया गया। मृतक आरक्षी अपने पीछे भाइयों सहित पिता, मां विद्यावती यादव, पत्नी बेबी यादव व सात वर्षीय बेटे आदर्श यादव को छोड़ गया। घटना की सूचना पर अमित मोहन एडिशनल कमिश्नर जीएसटी अयोध्या अपनी टीम के साथ सुबह से ही जिला अस्पताल में मौजूद रहे। नगर कोतवाल धीरज कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है देर शाम सैनिक सम्मान के बाद मृतक का शव आरक्षित वाहन से उसके घर देवरिया के लिए रवाना होगा।
