SULTANPURक्राइमयूपी

भाजपा नेता ने बाहुबली भद्र ब्रदर्स पर लगाये साजिश और हत्या करवाने का आरोप

हमारी बंटी सिंह से कोई व्यक्तिगत रंजिश नहीं — यशभद्र सिंह'मोनू'

 

  • सुलतानपुर। भाजपा नेता प्रातेश सिंह बंटी द्वारा लगाए गए “रेकी और हत्या की साजिश” के आरोपों पर अब सपा नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आई है। उनका कहना है कि राजनीतिक दल अलग होने से वैचारिक मतभेद जरूर हो सकते हैं, पर व्यक्तिगत रंजिश या दुश्मनी जैसी कोई बात नहीं है।
    प्रातेश सिंह बंटी

बाहुबली मोनू सिंह ने कहा बंटी सिंह पर लगाया गया यह आरोप पूरी तरह निराधार और भ्रामक है। हम पर रेकी कराने या हमला करवाने जैसे आरोप लगाना सरासर गलत है। कुछ माह पहले तो स्वयं बंटी सिंह ने अपने ऊपर जान का खतरा हिस्ट्रीशीटर रामसागर यादव से बताया था और उसके एनकाउंटर के लिए प्रशासन पर खूब दबाव भी बनाया था, लेकिन सफलता नहीं मिली। अब अचानक यह नया ड्रामा सरकारी गनर हासिल करने की कहानी लगता है।

सपा नेता ने यह भी कहा कि बंटी सिंह के साथ चलने वाले कई लोग वैसे भी प्रतिबंधित बोर के असलहे लेकर घूमते हैं। अगर पुलिस जांच करे तो सच सबके सामने आ जाएगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई उजागर की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!