SULTANPURधर्मयूपी

राष्ट्र शौर्य समृद्धि महायज्ञ के लिए निकली कलश यात्रा

पांच दिवसीय 24 कुंडलीय महायज्ञ कार्यक्रम

रिपोर्ट- विजय तिवारी

कुड़वार सुल्तानपुर ।अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वाधान में आयोजित पांच दिवसीय 24 कुंडीय महायज्ञ के लिए कार्यक्रम स्थल गायत्री प्रज्ञा धाम से कलश यात्रा निकाली गई।
बुधवार को स्थानीय कस्बे के गायत्री प्रज्ञा धाम से विशाल कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में महिलाओं ने कलश लेकर भक्ति मय माहौल में डीजे व वाहनों के साथ नगर क्षेत्र का भ्रमण किया।कस्बे में भ्रमण के बाद कलश यात्रा आदि गंगा गोमती के तट पर पहुंची। जहा महिलाएं कलश में जल लेकर वापस कार्यक्रम स्थल पहुंची।कलश यात्रा में भाजपा की काशी प्रांत की महिला मोर्चा उपाध्यक्ष बबिता तिवारी भी महिलाओं के साथ शामिल हुई।वही यात्रा का संचालन दयाराम अग्रहरी,आयोजक आशीष अग्रहरि आदि ने किया।यात्रा में राम सूरत तिवारी,शशि कांत तिवारी,सत्य नारायण पांडेय,नरेंद्र तिवारी,सुभाष तिवारी सहित गणमान्य लोग शामिल रहे।सुरक्षा की दृष्टि से थाना प्रभारी अमित मिश्रा अपनी टीम के साथ मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!