
सुल्तानपुर। ऐतिहासिक दुर्गापूजा महोत्सव को लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। शनिवार को आईजी प्रवीण कुमार सुल्तानपुर पहुंचे और अधिकारियों एवं पूजा समितियों के साथ बैठक कर सुरक्षा प्रबंधन की समीक्षा की।
आईजी ने बताया कि दशहरे से शुरू होने वाले इस महोत्सव की निगरानी सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से की जाएगी। साथ ही सोशल मीडिया पर अराजकता या अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने साफ कहा कि बिना समझे अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ड्रोन कैमरे की लगातार मौजूदगी के सवाल पर आईजी प्रवीण कुमार ने कहा कि कई बार लोग आकाश में प्लेन देखकर भी उसे ड्रोन समझ लेते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि अफवाह न फैलाएं और जागरूक रहें। प्रधानों के माध्यम से भी ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है।
आईजी ने स्पष्ट किया— “हर केस को गंभीरता से लिया जा रहा है। जहां भी कानून हाथ में लेने की चेष्टा की जाएगी, वहां सख्त कार्रवाई होगी।”
बैठक के बाद आईजी प्रवीण कुमार नगर में रूट मार्च करते भी नजर आए और आम लोगों को शांति व सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया।
👉 सुल्तानपुर का ऐतिहासिक दुर्गापूजा महोत्सव इस बार भी परंपरा और आस्था के साथ-साथ सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच मनाया जायेगा।
बृजेश तिवारी ‘पिंटू’ नगर संवाददाता