
सुल्तानपुर।
अखिल भारतीय भगवान परशुराम एकता समिति, प्रयागराज एवं कटका क्लब सामाजिक संस्था के संयुक्त तत्वावधान में आज शनिवार, 27 सितंबर 2025 को कटका बाज़ार स्थित मायंग मोड़ के पास पं. रमाशंकर काम्प्लेक्स में निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह शिविर सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक चलेगा।
आयोजकों ने बताया कि जिन भी क्षेत्रवासियों को नेत्र संबंधी समस्या है, वे आधार कार्ड के साथ शिविर में पहुँचकर निःशुल्क जाँच करा सकते हैं। जाँच के साथ-साथ दवा वितरण भी निःशुल्क किया जाएगा। चश्मा बनवाने पर विशेष छूट दी गई है, जिसके तहत लगभग 300 रुपये में टेस्टेड चश्मा उपलब्ध होगा।
जरूरतमंद मरीजों का लखनऊ के विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सकों द्वारा ऑपरेशन भी कराया जाएगा। आयुष्मान कार्ड धारकों को ऑपरेशन सहित गाड़ी से लाने-ले जाने की सुविधा भी पूरी तरह निःशुल्क मिलेगी।
आयोजन में सक्रिय भूमिका निभा रहे ऋषभ देव शुक्ला (प्रवक्ता, श्री सुभाष इंटर कॉलेज पलिया सुल्तानपुर एवं प्रदेश अध्यक्ष-अखिल भारतीय भगवान परशुराम एकता समिति) ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।
संपर्क सूत्र: 9451297276, 7081297276
संदीप दूबे
संवाददाता

