
कुड़वार सुल्तानपुर। पेड़ में दुपट्टे के सहारे लटकी मिली छात्रा के शव मामले में पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर खुलासा किया है।पूरी तरह से ब्लाइंड मामले में पुलिस ने तीसरी आंख और सीडीआर के सहारे मुख्य आरोपी सहित अन्य को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
बताते चले कि स्थानीय थाना क्षेत्र में बीते 30 अगस्त को घर से फोटो कॉपी कराने निकली बहलोलपुर गांव निवासी शिखा गुप्ता(18)पुत्री दिनेश गुप्ता का शव गांव के बाहर आम के पेड़ में 31 अगस्त को लटका मिला था।मामले में पुलिस ने मृतका की मां सुषमा की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।हत्या का मुकदमा दर्ज होने के दो दिन बाद मृतका की मां ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर गांव के ही दो युवकों पर आशंका दर्ज करते हुए कार्यवाही की मांग की थी।मामले में एसपी के निर्देश पर पुलिस ने उक्त दोनों युवकों सहित सीडीआर के आधार पर युवती की मोबाइल पर बात करने वाले अमेठी जनपद के जामो थाना क्षेत्र निवासी युवक को हिरासत में लिया।हिरासत में लिए गए युवकों से पूंछताछ व इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों में पुलिस को उक्त युवकों की घटना में संलिप्तता नहीं मिली।जिसके आधार पर पुलिस ने तीनों युवकों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।इधर सीसीटीवी के निरीक्षण के दौरान युवती 30 अगस्त को घर से कुड़वार बजार होते साइकिल से सुल्तानपुर जाते हुए देखी गई।जिसे सीसीटीवी में सुल्तानपुर में भी एक प्रतिष्ठित मंदिर के सामने देखा गया। जहा से एक दुकानदार की मोबाइल से युवती ने आरोपी अरमान को काल कर बुलाया।और दोनो बाइक से लखनऊ चले गए।जिसके साक्ष्य पुलिस को असरोगा व हैदरगढ़ टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरे में मिले।पुलिस टीम ने जब आरोपी युवक अरमान को हिरासत में लिया तो पूरा मामला पूरी तरह खुल गया।और जांच के दौरान पता चला कि आरोपी युवक युवती को लेकर अपनी बहन के घर लखनऊ गया था।लेकिन बहन के विरोध के बाद युवक ने कार से वापस लाकर युवती को गांव में छोड़कर फरार हो गया।जिसके बाद युवती ने प्यार में धोखा मिलने पर आत्महत्या कर जीवन लीला समाप्त कर ली।जिसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण स्पेशिया एंटी मार्टम हैंगिंग से हुई है।साथ ही पीएम जिस हैवानियत की तरफ इशारा कर रहा है उसकी पुष्टि विधि विज्ञान प्रयोगशाला से स्लाइड की रिपोर्ट आने पर होगी।
