SULTANPUR

नंदगाव पहुंच भाव-विभोर हुआ एनआरआई दल

Indraj yadav

नन्दगांव के लिए आज की सुबह कुछ ज्यादा ही खास रही। प्रवासी भारतीयों का एक दल अल सुबह नन्दगांव पंहुचा। मूलतः आंध्र प्रदेश के रहने वाले ये भारतीय बहुत पहले कनाडा, स्विट्जरलैंड, यूनाइटेड किंगडम और अमेरिका में जा बसे थे। 52 सदस्यीय ये दल आज काशी से अयोध्या की यात्रा पर था। सुबह नाश्ते के लिए इन लोगों ने नन्दगांव को चुना। आंध्रप्रदेश के एक वरिष्ठ IAS अधिकारी ने इन लोगों को नन्दगांव का नाम सुझाया था। उक्त अधिकारी के परिजन भी इस बस में थे।
नन्दगांव लोक हित के लिए काम कर रहा है, ये जानना और समझना उनके लिए खास रहा। सबने यहाँ काम कर रही अनाथ लड़कियों के अपने अपने हिसाब से इंटरव्यू लिए।
सारे एनआरआई मिलकर नन्दगांव के कोष में 11 हजार का अंशदान किया, ताकि इन लड़कियों की शादी में आर्थिक मदद मिल सके। नन्दगांव एकलौता प्रतिष्ठान है,जहाँ लोग आकर लड़कियों की शादी के लिए अंशदान देते है।
आप् भी आइये नन्दगांव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!