
सुल्तानपुर । बीते 31 अगस्त के आम के पेड़ से लटकी मिली युवती के शव मामले में पुलिस ने एक आरोपी सहित दो संरक्षण दाता को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहा से तीनों को जेल भेज दिया गया। हालांकि पूरे मामले में पुलिस द्वारा दो सम्प्रदाय का होने के कारण कोई जानकारी साझा नहीं की गई।
बता दे कि स्थानीय थाना क्षेत्र के बहलोलपुर गांव निवासी शिखा गुप्ता(18)पुत्री दिनेश गुप्ता बीते 30 अगस्त को फोटो कॉपी कराने के लिए साइकिल से घर से निकली थी।जो शाम तक घर नहीं लौटी। 31 अगस्त को युवती का शव गांव के बाहर आम के पेड़ से लटका मिला था।मामले में पुलिस ने मृतका की मां सुषमा की तहरीर पर हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किया था।मुकदमा दर्ज होने के बाद राजनीतिक पार्टियों द्वारा मामले को तूल दिया गया तो मंगलवार को पुलिस ने गुपचुप तरीके से स्थानीय थाना क्षेत्र के धरावा गांव निवासी अरमान पुत्र जववाद व उसकी बहन सरवर जहा पत्नी मो सगीर निवासी तकिया जमुआरी मुसाफिरखाना अमेठी व बहनोई मो सगीर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।मामले में दर्ज हत्या के मुकदमे में पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार स्पेशिया एंटी मार्टम हैंगिंग होने के कारण आत्म हत्या की धारा में परिवर्तित कर दिया। साथ ही आरोपी युवक अरमान को अपहरण करने व जानकारी होने के बाद भी आश्रय देने के आरोप में उसकी बहन सरवर जहां व बहनोई मो सगीर की गिरफ्तारी की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही हैवानियत का अंदाजा लगाया जा सकता है लेकिन स्लाइड आये बिना कुछ कहना संभव नही। तीनों आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। जहा से उन्हें जेल भेज दिया गया। मामले में स्थानीय पुलिस सहित जिले के पुलिस अधिकारियों द्वारा कोई भी जानकारी मीडिया से साझा नहीं की गई।
नहीं पहुंचे प्रभारी मंत्री
कुड़वार। स्थानीय थाना क्षेत्र के बहलोलपुर गांव में बीते दिनों हुई युवती की मौत में सपा के प्रतिनिधि मंडल आने के बाद दो दिवसीय दौरे पर जिले में पहुंचे प्रभारी मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बहलोलपुर जाने से किनारा कर लिया।जबकि मंगलवार को जारी हुए कार्यक्रम के तहत प्रभारी मंत्री को वलीपुर में जनसभा के बाद बहलोलपुर जाने का भी कार्यक्रम जारी हुआ था।लेकिन प्रभारी मंत्री वलीपुर के बाद सीधे सुल्तानपुर चले गए।
