SULTANPURधर्मयूपी

आस्था और उत्साह से सुहागिनों ने मनाया हरियाली तीज

सौभाग्य, भक्ति और हरियाली का उत्सव

(लखनऊ/उत्तरप्रदेश)। सावन महीने की रौनक के बीच आज महिलाओं ने तीज पर्व पूरे उत्साह और आस्था के साथ मनाया। यह पर्व भगवान शिव और माँ पार्वती के पावन मिलन का प्रतीक माना जाता है। महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर शिव-पार्वती की पूजा की और पति की लंबी उम्र एवं सुख-समृद्धि की कामना की।

सुबह से ही मंदिरों और घरों में पूजा-अर्चना का माहौल रहा। महिलाएँ लाल-हरी साड़ी पहनकर, मेहंदी रचाकर और सोलह श्रृंगार कर सज-धजकर आईं। जगह-जगह झूले झूलते हुए गीत-संगीत और नृत्य का आयोजन किया गया। इस मौके पर घेवर और मालपुआ जैसे पारंपरिक पकवानों की भी खास तैयारी की गई। तीज पर्व न सिर्फ धार्मिक आस्था से जुड़ा है, बल्कि यह सावन की हरियाली और प्रकृति की सुंदरता का भी उत्सव है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!