
सुल्तानपुर। मां सरस्वती देवी इंटरमीडिएट कॉलेज हरीपुर बनवा, लोहरा मऊ में शनिवार को उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम का संयोजन जिला संयोजक राजीव तिवारी ने किया। मुख्य वक्ता के रूप में विभाग संयोजक स्वदेशी जागरण मंच सुल्तानपुर धर्मेंद्र द्विवेदी मौजूद रहे।
इस अवसर पर स्वावलंबी भारत अभियान के विभाग समन्वयक वीरेंद्र भार्गव, महिला प्रमुख सुधा सिंह, राजीव कुमार तिवारी, प्रधानाचार्य रमेश मिश्रा संचालिका डॉ प्रिया मिश्रा, प्रबंधक अशोक मिश्रा, युवा प्रमुख अमन त्रिपाठी, संरक्षक विजय प्रधान, आकांक्षा द्विवेदी और वैष्णवी मिश्रा समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं अध्यापकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को स्वदेशी एवं विदेशी वस्तुओं की सूची वितरित की गई और उन्हें स्वदेशी अपनाने की शपथ दिलाई गई। अत में धर्मेंद्र द्विवेदी के नेतृत्व में संपूर्ण टीम का अभिनंदन किया गया।
