goaटॉप न्यूज़देशधर्म

वास्को मे श्रीकृष्ण-जन्माष्टमी पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

श्रीराम मंदिर सेवा समिति वास्को मे देर रात तक चला भजन कीर्तन

वास्को (गोवा)। श्रीराम मंदिर सेवा समिति, वास्को वेर्णपुरी में जन्माष्टमी महोत्सव बड़े उत्साह और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम में भक्ति गीत, नृत्य-नाटिका, कृष्ण-राधा झांकी और दही-हांडी प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण रहे। बच्चों और युवाओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन प्रसंगों का मंचन कर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक सजावट और रोशनी से सजाया गया था। देर रात तक भजन-कीर्तन और झांकियों का दौर चलता रहा।
समिति के अध्यक्ष ने बताया, हर साल की तरह इस वर्ष भी हमने प्रयास किया कि लोग भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं से जुड़ें और सांस्कृतिक धरोहर का आनंद लें। बच्चों की भागीदारी ने कार्यक्रम को और खास बना दिया।
वहीं स्थानीय श्रद्धालु जंगबहादुर ने कहा, “जन्माष्टमी पर मंदिर में आकर ऐसा लगता है जैसे सचमुच वृंदावन की गलियों में हों। यहां की भक्ति और उत्साह मन को आनंदित कर देता है।”

एक अन्य युवा प्रतिभागी अमोल शेट्टी ने कहा, “दही-हांडी प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर बहुत मज़ा आया। टीम भावना और भक्ति दोनों का अनुभव हुआ।” श्रद्धालुओं के अनुसार इस बार का आयोजन पिछले वर्षों की तुलना में कहीं अधिक भव्य और यादगार रहा। इस आयोजन मे प्रमुख रूप से नरेन्द्र मिश्रा, धर्मेंद्र, अशोक वर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!