स्व. चंद्रशेखर शुक्ल ‘बेबी भईया’ मरणोपरांत महाराष्ट्र गौरव पुरस्कार से सम्मानित
अध्यक्ष जेष्ठ पुत्र प्रभाकर चंद्रशेखर शुक्ल ने सम्मान ग्रहण किया
मुंबई (महाराष्ट्र)। लोकाधिकार सेवा समिति के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एव श्री रामलीला उत्सव समिति पार्कसाईट विक्रोली के पूर्व अध्यक्ष/ विख्यात लोकप्रिय,जनप्रिय समाजसेवी स्व.श्री चंद्रशेखर शुक्ल को मरणों परांत आज विधायक राम कदम के द्वारा घाटकोपर में भारत की सबसे बड़ी दही हंडी में महाराष्ट्र गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर महाराष्ट्र राज्य के मुख्य मंत्री देवेंद्र फडणवीस, कैबिनेट मंत्री आशीष शेलार, विधायक प्रवीण दरेकर मौजूद रहे। यह महाराष्ट्र गौरव पुरस्कार स्व.श्री शुक्ल के बड़े सुपुत्र रामलीला उत्सव समिति के अध्यक्ष प्रभाकर चंद्रशेखर शुक्ल को देकर सम्मानित किया गया। दही हंडी में नगरसेवक सूर्यकांत गवली, निल किरीट सोमैया, चंद्रकांत मालकर, अशोक दुबे, अरुण एखंडे, अनिल निर्मले, विजय पुराणिक, गणेश भगत, राजन बोराटे,पूनम नायर बोराटे, पत्रकार दयाशंकर पांडेय, टीवी9 न्यूज के आनंद पांडेय और सुरेश सोनी, मनोज सिंह, संतोष गांजले, जे पी मिश्रा, अवधेश तिवारी, आदेश मिश्र,
रामतीरथ शर्मा सहित तम्मा इलेक्ट्रॉनी मीडिया प्रिंट मीडिया के पत्रकार बंधु, जनप्रतिनिधि तथा तमाम गोविंदा पथक मौजूद रहे।