सुल्तानपुर। 79 वॉ स्वतंत्रता दिवस उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सलील कुमार श्रीवास्तव द्वारा सरस्वती वंदना के साथ किया गया। समारोह में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें भाषण, गीत-संगीत एवं नाटक (स्किट) शामिल थे। कॉलेज रेज़िडेंट्स के बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रियांक, डॉ. स्वाति राय, डॉ. सौम्या एवं डॉ. अनीता मौर्या द्वारा किया गया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. मधुमिता (सीनियर रेज़िडेंट, फार्माकोलॉजी विभाग) ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर शरीर दान कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसे डॉ. सुरेंद्र एवं डॉ. अंशुमान (एनाटॉमी विभाग) ने संपन्न कराया। कार्यक्रम में जूनियर एवं सीनियर रेज़िडेंट्स, एफएमजी इंटर्न्स तथा मेडिकल स्टाफ भी उपस्थित रहे और उन्होंने समारोह को सफल बनाने में योगदान दिया। 


कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
