- सुलतानपुर। शहर में इस बार जन्माष्टमी का उत्सव ऐतिहासिक होने जा रहा है। अंतर्राष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) पहली बार सुलतानपुर में 16 और 17 अगस्त को नगर पालिका बारात घर में भव्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन करेगा।
- इस
अवसर पर श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण एवं बलराम जी के विशेष बैलगाड़ी रथ का दर्शन प्राप्त होगा, जो पिछले 6 वर्षों से सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश के अनेक गाँवों और शहरों में गीता का संदेश दे रहा है। महोत्सव में विशेष कथा, वृंदावन से आए भक्तों द्वारा मधुर कीर्तन, महाभिषेक और महाआरती का आयोजन होगा। 251 प्रकार के भोग अर्पित किए जाएंगे और विशेष गीता कोर्स का शुभारंभ भी होगा। आयोजक कुशल गोविन्द दास और ऋतुदीप दास ने बताया कि यह महोत्सव सुलतानपुर के आध्यात्मिक इतिहास में एक यादगार क्षण बनेगा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
Back to top button
error: Content is protected !!