https://newsheight24.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइम

कुख्यात हिस्ट्रीशीटर बाजीगर वर्मा पर नया मुकदमा दर्ज

आपराधिक इतिहास लंबा

सुल्तानपुर/जौनपुर। जिले में अपराध की दुनिया का कुख्यात चेहरा और कथित सपा नेता जितेंद्र कुमार वर्मा उर्फ बाजीगर पर रविवार को नया मुकदमा दर्ज हुआ है। सरपतहां थाना पुलिस ने यह कार्रवाई वादी राकेश कुमार सिंह निवासी सूरापुर की तहरीर पर की है। मुकदमा जान से मारने की धमकी समेत कई गंभीर धाराओं में दर्ज हुआ है।
राकेश सिंह का आरोप है कि 8 अगस्त की दोपहर करीब 2 बजे बाजीगर वर्मा दर्जनों असलहाधारी साथियों के साथ उनकी सूरापुर स्थित दुकान पर पहुंचा। उसने 2005 में हुई उनके चाचा वीरेन्द्र बहादुर सिंह की हत्या के मामले में पैरवी न करने का दबाव बनाते हुए गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित के अनुसार, बाजीगर वर्मा का है और उसके खिलाफ जौनपुर, सुल्तानपुर और अंबेडकरनगर जिले के विभिन्न थानों में हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, धमकी व आर्म्स एक्ट समेत दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं।
ज्ञात हो कि बाजीगर वर्मा को सुल्तानपुर के जिला सत्र न्यायालय ने 2005 के सूरापुर चौराहे पर हुई हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी, लेकिन वह फिलहाल हाईकोर्ट से जमानत पर बाहर है। बताया जाता है कि वह क्षेत्र में असलहाधारियों के काफिले के साथ खुलेआम घूमकर दहशत फैलाता है। वह सुल्तानपुर के बहुचर्चित जेल कांड का भी मुख्य आरोपी है और तत्कालीन पुलिस अधीक्षक अजय मिश्र से दुर्व्यवहार कर चुका है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!