प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व निकली नर्मदेश्वर महाराज की शोभायात्रा
नवीन शिवलिंग स्थापना

केएनआई कस्बे में स्थित प्राचीन शिव मंदिर के जीणोद्धार के साथ नवीन शिवलिंग की स्थापना से पूर्व बस्ती में शोभा यात्रा निकाली गई, यज्ञ आचार्य डॉ0 अखिलेश उपाध्याय की देख रेख में पांच बाह्मण विद्वानों द्वारा विधि विधान से निकला। ॐ नमः शिवाय की जय घोष एवं नगाड़े की गगनभेदी आवाज से पूरे बस्ती का वातावरण पवित्र एवं मंत्र मुग्ध हो गया। सभी एक साथ हर हर बम बम के साथ जब गलियों में निकले तो पूरा मोहल्ला देखने निकल पड़ा। क्या बच्चे क्या बूढ़े सब छतों पर से देखने लगे। और शिवलिंग को श्रद्धा से प्रणाम करते हुए पुष्प वर्षा की। इस अवसर पर विभाग प्रचारक श्रीप्रकाश, जिला कार्यवाह भानू, सह जिला कार्यवाह शक्ति पाठक, जिला प्रचारक आशीष, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ0 आर ए वर्मा, डॉ0 डीएस मिश्रा, सर्वेश मिश्रा, रामेंद्र सिंह राणा , आलोक आर्या, नगर प्रचारक सुशील, जितेंद्र मिश्र, नीरज तिवारी, कौतुक उपाध्याय, अजय पाण्डेय, अनिल पाण्डेय सहित सैकड़ों संघ कार्यकर्ता सहित हिन्दू समाज की माता भगिनी भी उपस्थित हैं ।

