SULTANPURयूपी

होती रही बारिश मनरेगा में कार्य करते रहे 1374 मजदूर

डीसी और एपीओ मनरेगा पर बड़े घोटाले का आरोप

मनरेगा योजना में एक और बड़ा घोटाला उजागर हुआ है। बल्दीराय विकासखंड की 28 ग्राम पंचायतों में भारी बरसात के दिन यानी सोमवार को 1374 मजदूरों की हाजिरी दर्ज कर दी गई,जबकि दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही और कहीं भी कार्य नहीं हो सका। आरोप है कि डीसी मनरेगा और एपीओ बल्दीराय की मिलीभगत से यह फर्जीवाड़ा किया गया है। बारिश के कारण सभी श्रमिक कार्यस्थलों से दूर रहे,बावजूद इसके उपस्थिति दर्ज कर मजदूरी दर्शा दी गई। इस कागजी खेल से न सिर्फ सरकारी धन की लूट की जा रही है,बल्कि शासन की महत्वाकांक्षी योजना को भी पलीता लगाया जा रहा है।सूत्रों की मानें तो यह खेल केवल एक दिन का नहीं है, बल्कि ऐसे कई मामलों की परतें खुल सकती हैं, अगर निष्पक्ष जांच हो। ग्रामीणों ने इस  व्यापक घोटाले की शिकायत जिला प्रशासन और संबंधित उच्च अधिकारियों से करके जांच करवाए जाने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!