SULTANPURदेशयूपी

स्व विश्वास संस्थान ने अपने 25वें स्थापना दिवस पर समाजसेवियों का किया सम्मान

पानी संस्थान के संस्थापक भारत भूषण जी एवं पूर्व विधायक देवमणि द्विवेदी मुख्य अतिथि के रूप मे शामिल हुए

रिपोर्ट- नीरज तिवारी ( चीफ एडिटर)

सुल्तानपुर। राजकीय जूनियर हाई स्कूल सलाहपुर,भदैया सुल्तानपुर में स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर स्व विश्वास संस्थान द्वारा 25वाँ स्थापना दिवस का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में स्वयंसेवी जगत के पुरोधा स्वविश्वास संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष पानी संस्थान अयोध्या के मुख्य कार्यकारी भारत भूषण सिंह, संस्थापक सदस्य पूर्व महाप्रबंधक भूमि विकास प्राधिकरण( रेलवे) पूर्व विधायक लंभुआ देवमणि द्विवेदी जी, डाक्टर सीताशरण त्रिपाठी (स्वतंत्र निदेशक कोल खनिज विभाग) ने स्वामी विवेकानंद के चित्र के सामने दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम की शुरुआत की। उक्त अवसर पर स्वविश्वास संस्थान के सचिव राकेश द्विवेदी ने सभी का सम्मान किया एवं स्वविश्वास संस्थान के 25 वर्षों के सफर को विस्तार से बताया। इस अवसर पर संस्थान ने कुछ समाजसेवियों को सम्मानित किया गया जिसमें 32 वर्ष की कम आयु में ही 42 बार रक्तदान करने वाले रक्त वीर अखिलेश सिंह पर्वत को भारत भूषण जी ने प्रशस्तपत पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर के सम्मानित किया इसी समय पत्रकारिता के क्षेत्र में निर्भीक पत्रकारिता करने का काम करने वाले नौजवान  आलोक द्विवेदी को देवमणि द्विवेदी जी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया इस अवसर कोषाध्यक्ष देशार्थ ने जगदीशपुर के आशिक अली को कृषि के क्षेत्र में जलवायु आधारित खेती करने के लिए प्रशसति पत्र देकर सम्मानित किया। उक्त अवसर पर संस्थान द्वारा क्षेत्र की किशोरियों को भी सम्मानित किया ग्राम प्रधान सलाहपुर सरोजा देवी,जगदीशपुर के प्रधान जयप्रकाश यादव, बदरुद्दीनपुर के प्रधान केदारनाथ यादव को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। भदैयाँ सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र के अधिक्षक डाक्टर आर पी सिंह,आशा,ऐनम,सी एच वो को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी रामसहाय शर्मा  ने किया एंव संचालन सुरेश तिवारी ने किया। इस अवसर पर लम्भुआ निवासी व्यापारी नेता श्रीजय शंकर तिवारी,अनुपम पाठक, राजेश चतर्वेदी, दुर्गेश मिश्रा, विपिन तिवारी, सुनीता यादव, संजूयादव, वन्दना दुबे उपस्थित थे। धन्यवाद और आभार भाषण श्रीमती गरिमा सिंह ने दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!