रिपोर्ट- विजय तिवारी (विशेष संवाददाता)

सुल्तानपुर । संत तुलसीदास विद्यालय राम लीला मैदान की प्रबंधक सुषमा मिश्रा के पति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में राम लीला मैदान स्थित विद्यालय के दूसरे फ्लोर पर लटका मिला।
सोमवार देर शाम अनिल मिश्रा(44)पुत्र जमुना प्रसाद मिश्रा निवासी पयागीपुर का शव विद्यालय के कमरे में रस्सी के सहारे लटका मिला।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर पंचनामा की कार्यवाही शुरू की।बता दे मृतक अनिल मिश्रा गणपत सहाय महाविद्यालय के पीबी सिंह प्राचार्य हत्याकांड के मुख्य आरोपी थे।नगर कोतवाल धीरज कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
