SULTANPURयूपी

रामाचार्य त्रिपाठी सर्वोदय शिक्षण संस्थान में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

छात्रों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने जीता सबका दिल

अनुराग त्रिपाठी
अखंडनगर/ सुल्तानपुर। क्षेत्र के बड़गांव, अखंड नगर स्थित रामाचार्य त्रिपाठी सर्वोदय शिक्षण संस्थान इंटरमीडिएट कॉलेज में शुक्रवार को 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक और मनोरंजन कार्यक्रमों ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण के साथ हुई। विद्यालय के प्रबंधक संतोष त्रिपाठी और , अलोक तिवारी, पंजाब केसरी के पत्रकार अनुराग त्रिपाठी, रोशन श्रीवास्तव और विद्यालय के सभी स्टाफ] की उपस्थिति में मुख्य अतिथि श्री रामयज्ञ सिंह ने तिरंगा फहराया और राष्ट्रगान के साथ सलामी दी। इसके पश्चात, भारत माता और महान स्वतंत्रता सेनानियों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। ध्वजारोहण के बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने ‘देश रंगीला’, ‘संदेशे आते हैं’ और ‘वंदे मातरम’ जैसे गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। साथ ही, छात्रों द्वारा प्रस्तुत लघु नाटकों ने समाज में एकता और अखंडता का संदेश दिया। नन्हें-मुन्ने बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों और अगम दुबे ने अवधी गायक अनुराग पंडित के रंगदारी चमके गाने पर डांस करके धूम मचा दिया और अभिभावकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। विद्यालय के प्रबंधक संतोष त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि हमें अपने संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने छात्रों को देश का भविष्य बताते हुए उन्हें कड़ी मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र-छात्राओं को मिष्ठान वितरण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षकगण, कर्मचारी, अभिभावक और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!