रिपोर्ट- विजय तिवारी
कुड़वार सुल्तानपुर । विकास क्षेत्र के अझुई न्याय
पंचायत अंतर्गत काली माता मंदिर नौगवां रायतासी गांव में हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अभय चैतन्य फलाहारी मौनी महराज व मुख्य वक्ता के रूप में चिकित्सक डॉ एके सिंह रहे।
मां भारती के चित्र के सामने दीप प्रजवजन के साथ शुरू हुए हिंदू सम्मेलन को संबोधित करते हुए मौनी महराज ने कहा कि हर हिन्दू को अपनी शक्ति का एहसास होना जरूरी है।हिंदुओं को तिलक और शिखा का विशेष ध्यान रखना चाहिए।जिसके बचाव के लिए आपके पूर्वजों ने कितनी कुर्बानियां दी है।समाज में हर किसी के साथ प्रेम भाव बहुत जरूरी है। जाति पाति,भेदभाव से ऊपर उठकर केवल हम हिंदू है इसका गर्व करना चाहिए।हर हिन्दू को चाहिए कि समाज में किसी भी गरीब कन्या की शादी में अपने हैसियत के अनुसार सहयोग करे।साथ ही हर परिस्थिति में हिंदू होने का धर्म निभाए।मुख्य वक्ता डॉ एके सिंह ने कहा कि सामाजिक समरसता से ही हर समस्या से मिलकर लड़ा जा सकता है। हम सभी को एक और एक दो नहीं एक और एक ग्यारह बनकर समाज में रहना होगा जिससे हमारी आने वाली पीढ़ी अपने हिन्दू समाज के चिंतन को जाने और संविधान के अनुसार समतामूलक समाज की स्थापना हो सके।आए हुए अतिथियों का भाजपा नेत्री बबिता अखिलेश तिवारी ने बुके द्वारा स्वागत किया।साथ ही क्षेत्रवासियों को सफल हिन्दू सम्मेलन आयोजित कराने के लिए धन्यवाद दिया।इस मौके पर राजेश्वर सिंह,आशीष सिंह, लक्ष्मण सिंह,चंद्रभान सिंह,ऊषा सिंह,विजय लक्ष्मी,सचिन सिंह,ममता यादव,कमला देवी,लाल बहादुर विश्वकर्मा,राहुल तिवारी,आशीष कुमार,राज वर्मा,अमन सिंह,विनय पाठक,शुभम् तिवारी,उदयराज यादव सहित सैकड़ों की संख्या में संभ्रांत लोग मौजूद रहे।


