रिपोर्ट- निखिल तिवारी

लखनऊ। ज्ञान हेरिटेज स्कूल द्वारा अपने नवनिर्मित भव्य स्कूल कैंपस के उद्घाटन के अवसर पर आज 25 दिसंबर 2025 को क्रिसमस कार्निवल का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष कार्यक्रम में सम्मानित अतिथियों के साथ-साथ दादा-दादी, अभिभावकों एवं बच्चों को आमंत्रित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन ज्ञान हेरिटेज स्कूल के ग्राउंड में किया गया, जो सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चला। कार्निवल के दौरान छात्र-छात्राओं की रंगारंग प्रस्तुतियां, फूड स्टॉल, विभिन्न खेल गतिविधियां और मनोरंजन से भरपूर कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विद्यालय प्रबंधन की ओर से बताया गया कि यह आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास, पारिवारिक सहभागिता और उत्सव के माहौल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
इस अवसर पर मैनेजिंग डायरेक्टर मिसेज ज्योत्सना अग्रवाल, फाउंडिंग चेयरमैन मिसेज मिथलेश अग्रवाल, एडवाइजर डॉ. विनीता कामरान एवं प्रिंसिपल मिसेज शिप्रा की गरिमामयी उपस्थिति रही।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी अभिभावकों एवं शहरवासियों से अपील की है कि वे इस आयोजन में शामिल होकर बच्चों के उत्साह को बढ़ाएं और इस यादगार दिन का हिस्सा बनें।
