रिपोर्ट- नीरज तिवारी (एडिटर इन चीफ)
सुलतानपुर। जिले के प्रतापपुर कमैचा निवासी डॉ. केसी त्रिपाठी की सुपुत्री अनन्या त्रिपाठी ने गणेश शंकर विद्यार्थी मेमोरियल (जीएसवीएम) मेडिकल कॉलेज, कानपुर से एमडी मेडिसिन में यूनिवर्सिटी टॉप करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया है। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार के लिए बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व की बात है। अपनी इस शानदार सफलता पर अनन्या ने बताया कि बचपन से ही उनका सपना डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करना था। अब वह आगे चलकर डीएम कार्डियोलॉजी में विशेषज्ञता हासिल करना चाहती हैं ताकि दिल के मरीजों का बेहतर इलाज कर सकें।
परिवार में खुशी का माहौल है। पिता डॉ. केसी त्रिपाठी ने बेटी की मेहनत और लगन की तारीफ करते हुए कहा कि अनन्या ने दिन-रात एक करके यह मुकाम हासिल किया है। शुभ चिंतकों और परिजनों ने भी अनन्या को ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं।
अनन्या की इस उपलब्धि से जिले के युवाओं को भी प्रेरणा मिल रही है कि कड़ी मेहनत और लगन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

