SULTANPURदेशयूपी

उत्सव और त्योहारों ने हमारी संस्कृति और सनातन परंपरा को बचाए रखा – अनिल जी क्षेत्र प्रचारक

संघ मना रहा 100 वर्ष पूरे होने पर शताब्दी वर्ष

 

सुलतानपुर, 02 अक्टूबर 2025
सुलतानपुर नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर विवेकानंद नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा संघ शताब्दी वर्ष के अवसर पर विजयदशमी उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विभाग संघचालक  अरुण कुमार सिंह ने की तथा मुख्य वक्ता के रूप में क्षेत्र प्रचारक (पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र)  अनिल जी उपस्थित रहे। उन्होंने प्रभु श्रीरामचंद्र जी, संघ संस्थापक डॉक्टर हेडगेवार एवं गुरुजी के चित्र पर माल्यार्पण एवं शस्त्र पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

अमृत वचन एवं एकल गीत के पश्चात मुख्य वक्ता ने विजयदशमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह उत्सव असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि संघ अपने स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर शताब्दी वर्ष मना रहा है। धर्म और संस्कृति से जुड़े उत्सव और त्योहारों ने ही हमारी संस्कृति व सनातन परंपरा को बचाए रखा है। रामलीला का आयोजन समाज को परंपरा से जोड़ने का कार्य करता है और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व्यक्ति निर्माण का माध्यम है।

इस अवसर पर स्वयंसेवकों द्वारा पथ संचलन निकाला गया, जिसमें नगरवासियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

कार्यक्रम में विभाग संघचालक अरुण कुमार सिंह, सहनगर संघचालक सरदार संदीप पाल सिंह, जिला प्रचारक आशीष जी, डॉ. रमाशंकर मिश्रा, डॉक्टर पनेश, वरिष्ठ प्रचारक कुंवर जी, अजय जी, अनूप जी, आदर्श जी, राकेश मणि जी, नीरज जी, सूर्यमणि जी, दिलीप जी सहित सैकड़ों स्वयंसेवक, माताएं व बहनें उपस्थित रहीं।

रिपोर्ट – कृतेश सेन (नगर संवाददाता)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!