SULTANPURदेशयूपी

स्वदेशी की ओर बढ़ा सुलतानपुर, स्वदेशी मेला-2025 में उमड़ी भीड़

हस्तशिल्पियों के उत्पादों की जमकर हुई खरीदारी

रिपोर्ट- प्रमोद पांडेय

सुलतानपुर। जनपद सुलतानपुर के पं० राम नरेश त्रिपाठी सभागार परिसर में आयोजित ‘यूपी ट्रेड शो स्वदेशी मेला-2025’ लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यह मेला 09 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से रात्रि 8 बजे तक आयोजित किया जा रहा है।

शनिवार, 11 अक्टूबर को मेले के तीसरे दिन जनपद के हस्तशिल्पियों, कारीगरों, उद्यमियों एवं विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई आकर्षक स्टॉलों को देखने के लिए आम जनमानस का तांता लगा रहा। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल, सभासद दिनेश चौरसिया एवं पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा करूणा शंकर द्विवेदी सहित कई जनप्रतिनिधियों ने मेले का भ्रमण किया। उन्होंने हस्तशिल्पियों द्वारा निर्मित स्वदेशी उत्पादों की सराहना करते हुए कई वस्तुओं की खरीददारी भी की।
नगर पालिका अध्यक्ष श्री अग्रवाल ने कहा कि विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार कर स्वदेशी को अपनाना आज की आवश्यकता है। यह मेला प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री जी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को आगे बढ़ाने का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने आम जनमानस से अपील की कि आगामी दीपावली महापर्व पर लोग स्वदेशी कपड़े, मिट्टी के दिये, मोमबत्तियाँ एवं अन्य स्थानीय उत्पादों की खरीददारी करें, जिससे जनपद के हस्तशिल्पियों और स्थानीय उद्यमियों को प्रोत्साहन मिल सके। मेले में जहां स्थानीय उत्पादों की विविधता लोगों को आकर्षित कर रही है, वहीं स्वदेशी अपनाने का संदेश जन-जन तक पहुँच रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!