SULTANPURक्राइमयूपी

पटेल चौक गोलीकांड के दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

सरेशाम कोतवाली से चंद कदम दूरी पर हुआ था गोलीकांड

कादीपुर सुल्तानपुर। मंगलवार सरेशाम गोली मारकर तीन युवकों को घायल करने वाले दो बदमाशों को चंद घंटे में पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया।जबकि तीसरा आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर है।
मामला स्थानीय कस्बे के पटेल चौक से जुड़ा है। जहा मंगलवार को सरेशाम मामूली विवाद में कार सवार युवकों ने तीन युवकों पर फायर झोंक दिया था।गोली लगने से उज्ज्वल सिंह(27)पुत्र जय प्रकाश सिंह निवासी विवेकानंद नगर, नईम अहमद(34)पुत्र फून्नन घोषी निवासी जवाहर नगर व एहसान(19)पुत्र छुट्टन निवासी कादीपुर घायल हो गए थे।तीनों घायलों का इलाज ट्रामा सेंटर लखनऊ में चल रहा है।घटना की सूचना पर पहुंचे एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने तत्काल पुलिस टीमों का गठन करते हुए गिरफ्तारी का निर्देश दिया।घटना की लिखित सूचना शाहरुख पुत्र बब्बू की बड़ी मां आशमा पत्नी शरीफ निवासी गोपालपुर नमाज गढ़ ने पुलिस को दी।पुलिस ने उनकी तहरीर पर अंकित सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी जलालपुर,शनि सिंह पुत्र अज्ञात निवासी धूरीपुर,राहुल राजपूत पुत्र राजनरायन निवासी जलालपुर सहित दो अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमला सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।घटना के पांच घंटे बाद पुलिस टीम ने आरोपियों को घेर लिया।जिस पर उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की।पुलिस की जवाबी कार्यवाही में आरोपी अंकित सिंह व राहुल राजपूत पैर में गोली लगने से घायल हो गए।जिन्हें पुलिस टीम इलाज के लिए लेकर सी एच सी पहुंची। जहा से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।जिला अस्पताल से इलाज के बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां दोनो को जेल भेज दिया गया।प्रभारी निरीक्षक श्याम सुन्दर ने बताया कि गिरफ्तार दो आरोपी जेल भेज दिए गए। अन्य की तलाश जारी है।

 

विजय तिवारी 

विशेष संवाददाता क्राइम 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!