रिपोर्ट- अनिल कुमार निषाद
सुलतानपुर। ग्राम अमरेमऊ बुद्धबिहार करौदीकला में 2 अक्टूबर 2025 को आयोजित सम्राट अशोक बौद्धधम्म कार्यक्रम के दौरान
कादीपुर विधायक राजेश गौतम द्वारा श्यामलाल निषाद “गुरूजी” के हाथ से माइक छीने जाने की घटना को लेकर निषाद समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है।
इस घटना को लोकतंत्र की मर्यादा और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला बताते हुए वीर एकलव्य समाज सेवा संस्थान सुलतानपुर ने शुक्रवार को प्रशासन को ज्ञापन सौंपा और विधायक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवबक्स निषाद ने कहा कि यह कृत्य एक जनप्रतिनिधि द्वारा मंच पर की गई तानाशाही मानसिकता को उजागर करता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एक माह के भीतर मुकदमा वापस नहीं लिया गया और न्यायोचित कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
ज्ञापन सौंपने के दौरान जिले के तमाम पदाधिकारी और बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे। प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष अनिल सिंह निषाद, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ऊर्मिला निषाद, जिला महासचिव मनोज कुमार निषाद, प्रविन्द कुमार निषाद एडवोकेट, आनन्द एडवोकेट, नरेन्द्र कुमार एडवोकेट, देवता दीन निषाद एडवोकेट, खुशीराम निषाद, विनोद कुमार निषाद, शिव कुमार निषाद, योगेश निषाद, शम्भू निषाद, महादेव निषाद, नीरज निषाद, हरिश्चन्द्र निषाद (प्रबन्धक), सोनी निषाद, पूजा निषाद समेत हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।