
सुल्तानपुर। शनिवार पर्यावरण पार्क सीताकुंड का माहौल शनिवार को स्वदेशी उत्पादों के जयकारों और उद्यमिता के उत्साह से गूंज उठा। स्वदेशी जागरण मंच द्वारा आयोजित स्वदेशी उत्पाद एवं उद्यमिता प्रोत्साहन समारोह में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संरक्षक विजय प्रधान ने की।
मुख्य अतिथि विभाग संयोजक धर्मेंद्र द्विवेदी, विभाग सह संयोजक राजीव तिवारी, जिला संयोजक आशीष तिवारी (एडवोकेट), विभाग महिला प्रमुख उपमा शर्मा और जिला महिला संयोजक सुधा सिंह समेत कई विशिष्टजन उपस्थित रहे।
स्वदेशी-विदेशी उत्पादों के विषय पर जागरूकता फैलाने के लिए डॉ. अशोक मिश्र (प्रबंधक, सूर्या डायग्नोसिस सेंटर) ने 20 हजार पर्चे छपवाकर योगदान दिया। समारोह को सफल बनाने में सह युवा प्रमुख अखिल प्रताप सिंह, विपिन सिंह, दिनेश, राजेश अग्रहरि, संदीप कसौधन, अशोक सिंह (पूर्व प्रिंसिपल एम.जी.एस.), कृष्ण नारायण तिवारी, योग प्रशिक्षक आर.पी. सिंह सहित लगभग 50 कार्यकर्ताओं की टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित जनों ने स्वदेशी जागरण मंच की टीम को भव्य आयोजन के लिए बधाई दी और स्वदेशी उद्यमिता को गति देने का संकल्प लिया।


