टॉप न्यूज़देशयूपीराजनीति

राजा भैया परिवार विवाद गहराया, बेटी राघवी ने सीएम योगी से लगाई गुहार

कुंडा राजघराना फिर सुर्खियों में

https://x.com/RaghaviBhadri/status/1971826687752151282?t=SeqS3WhOfR6fJxF_mrZwNg&s=19

लखनऊ। कुंडा के विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ़ राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह के बीच का विवाद और गहराता जा रहा है। पहली बार उनकी बड़ी बेटी राघवी सिंह खुलकर सामने आईं और सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सुरक्षा और न्याय की मांग की।

राघवी ने कहा, “यूपी में न्याय मांगने की कोशिश कीजिए तो आपके ऊपर 10 नए मुकदमे दर्ज हो जाते हैं। यह सब सीएम के संरक्षण में हो रहा है। मेरी माँ को फर्जी मुकदमों में फँसाया जा रहा है। हमें जान का खतरा है।”

परिवार का आरोप

अयोध्या में फर्जी परिवाद दाखिल कर भानवी सिंह को कोर्ट में पेश होने का वारंट जारी।

हजरतगंज थाने में भी भानवी के खिलाफ कथित फर्जी मुकदमे।

दिल्ली पुलिस के गवाहों को यूपी पुलिस गनर ने डराया-धमकाया।

परिवार ने हथियारों और धमकियों के सबूत केंद्र को सौंपे, कार्रवाई नहीं।

भानवी के गंभीर आरोप

जून 2025 में पीएमओ में शिकायत, राजा भैया पर अवैध हथियार रखने और जान से मारने की धमकी का आरोप।

दावा—नाटो ग्रेड पिस्टल, असॉल्ट राइफल समेत कई खतरनाक हथियार मौजूद।

आरोप—कमरे में गोली चलाई गई, छोटी बेटी बाल-बाल बची।

सोशल मीडिया पर आरोप-प्रत्यारोप

बेटे शिवराज ने वीडियो जारी कर माँ भानवी पर अपनी बीमार माँ को पीटने का आरोप लगाया।

बेटी बृजेश्वरी ने माँ का बचाव किया और भाई पर पारिवारिक ड्रामा बनाने का आरोप लगाया।

कुंडा की पूर्व ब्लॉक प्रमुख अरुणा सिंह ने भानवी के खिलाफ कोर्ट में याचिका दाखिल की।

तलाक का मामला

भानवी सिंह ने नवंबर 2022 में साकेत कोर्ट (दिल्ली) में क्रूरता के आधार पर तलाक की अर्जी दी थी। मामला अब भी लंबित है।

राघवी की मार्मिक अपील

राघवी ने कहा—“अगर हमें सुरक्षा और न्याय नहीं दिला सकते तो हमें एक बार में ही मरवा दीजिए, मगर धीरे-धीरे हमारे हाथ-पैर मत काटिए।”

👉 यह विवाद अब केवल पारिवारिक कलह नहीं रहा, बल्कि कानून-व्यवस्था, हथियारों और प्रशासन की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

 

नीरज तिवारी 

ब्यूरो चीफ 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!