goaदिल्ली NCRभ्रष्टाचार

कैसीनो के 15 ठिकानों पर छापा, 2.25 करोड़ नकद और 8.5 लाख की विदेशी मुद्रा बरामद

ईडी का खुलासा- क्रिप्टोकरेंसी वॉलेट के जरिये हो रहा था वित्तीय लेनदेन

पणजी(गोवा)। ईडी ने गोवा स्थित कैसीनो के 15 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की कार्रवाई की है। ईडी ने यह कार्रवाई गोवा, दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, राजकोट के साथ कुछ और स्थानों पर की। इसमें ईडी को 2.25 करोड़ रुपये नकद के अलावा 8.5 लाख रुपये मूल्य की विदेशी मुद्रा जब्त की है। इसके साथ ही डिजिटल वित्तीय रिकार्ड और लेनदेन के दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं और वर्तमान में उनकी फोरेंसिक जांच चल रही है। गोल्डन ग्लोब होटल्स, व‌र्ल्डवाइड रिसा‌र्ट्स, एंटरटेनमेंट और बिग डैडी कैसीनो नामक कंपनियों के खिलाफ रविवार को कार्रवाई शुरू की गई। मामले की जांच विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के प्रविधानों के तहत की जा रही है। ईडी ने कहा कि जांच में पाया गया कि ग्राहकों को विदेशी मुद्रा के बदले पोकर चिप्स दिए जा रहे थे और ग्राहकों की जरूरतों के आधार पर जीत की राशि उसी मुद्रा में वितरित की जा रही थी। ईडी की रिपोर्ट में कहा गया है कि कैसीनो के कर्मचारियों द्वारा रोलेक्स 777 डॉट को, आइकैलीनो 247 डॉट कॉम, प्ले 247 एस डॉट कॉम, विन डैडी, पोकर डैडी जैसे कई ऑनलाइन कैसीनो प्लेटफॉर्म का सक्रिय रूप से प्रचार किया जा रहा था। पोकर खिलाड़ियों के क्रिप्टोकरेंसी वॉलेट का इस्तेमाल वित्तीय लेनदेन के लिए किया जा रहा था। विदेश में ट्रांसफर किए जा रहे थे पैसे।

ईडी ने दावा किया कि दुबई और कई अन्य देशों में धन हस्तांतरण को आसान बनाने के लिए क्रिप्टो वॉलेट के इस्तेमाल का पता चला है। कई ऐसे खातों का भी पता लगाया है, जिनका इस्तेमाल जुआ में जीती गई राशि जमा करने और निकालने के लिए किया जा रहा था, जिसे विदेश में व्यक्तियों को हस्तांतरित किया जाता था।

ब्यूरो रिपोर्ट – नीरज तिवारी 

Oplus_131072

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!