SULTANPURयुवायूपी

युवाओं को स्वरोजगार व स्टार्टअप के लिए किया प्रेरित

स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग की दिलाई शपथ

 

सुल्तानपुर। स्वदेशी जागरण मंच स्वावलंबी भारत अभियान के तहत रविवार को भुवनेश्वरी प्रताप इंटरमीडिएट कॉलेज, कुड़वार में भव्य उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार, स्टार्टअप और उद्यमिता की ओर प्रेरित करना तथा स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को बढ़ावा देना रहा।

इस सम्मेलन का आयोजन स्वदेशी जागरण मंच के विभाग सह संयोजक राजीव तिवारी के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, उद्यमियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए विभाग संयोजक धर्मेंद्र द्विवेदी ने कहा कि स्वदेशी सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए उद्यमिता अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि 17वीं शताब्दी तक भारत का विश्व व्यापार में 25 प्रतिशत से अधिक हिस्सा था। लेकिन विदेशी वस्तुओं के अत्यधिक प्रयोग ने भारत की अर्थव्यवस्था को कमजोर किया।
उन्होंने जोर देते हुए कहा कि यदि भारत को फिर से तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाना है तो हर युवा को रोजगार मांगने वाला नहीं बल्कि रोजगार देने वाला बनना होगा। इसके लिए उद्यमिता सबसे बड़ा हथियार है। उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन के जरिए स्वदेशी जागरण मंच जिलों में स्वदेशी वस्तुओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रही है इसमें जनसंपर्क,सेमिनार,गोष्टी,नुक्कड़ नाटक एवं स्वदेशी विदेशी वस्तुओं के पत्रक वितरित कर जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम के माध्यम से स्वदेशी निर्मित वस्तुओं की जानकारी दी जाएगी और आयातित वस्तुओं के प्रति जागरूक किया जाएगा जिससे लोकल फॉर वोकल के विजन को साकार किया जा सके तथा (ट्रंप )अमेरिका जैसे देशों के टैरिफ से लड़ने के लिए घरेलू खपत को बढ़ावा भी देना जरूरी है इसके जरिए हर घर स्वदेशी हर युवा उद्यमी बनना जरूरी है यह अभियान इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और देश को मजबूत करेगा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती उपमा शर्मा ने युवाओं से जैविक खेती, डेयरी उद्योग, कुटीर उद्योग और आधुनिक स्टार्टअप की ओर कदम बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरी हर किसी को नहीं मिल सकती, लेकिन मेहनत और लगन से किया गया व्यवसाय न केवल व्यक्ति बल्कि समाज और देश को भी मजबूत करता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कॉलेज प्राचार्य डॉ. तारा सिंह ने कहा कि कॉलेज के विद्यार्थी भविष्य के कर्णधार हैं। उन्हें नौकरी की दौड़ में उलझने के बजाय उद्यमिता की राह पर चलने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने स्वदेशी जागरण मंच के इस अभियान को ऐतिहासिक बताया और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर विभाग सह संयोजक राजीव तिवारी ने उपस्थित सभी लोगों को स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग की शपथ दिलाई। साथ ही विदेशी वस्तुओं से दूरी बनाकर स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में युवा प्रमुख अमन त्रिपाठी ने उपस्थित लोगों के बीच स्वदेशी और विदेशी वस्तुओं की सूची का वितरण किया। उन्होंने लोगों को बताया कि किस प्रकार छोटी-छोटी चीजों में भी हम विदेशी उत्पादों को त्यागकर स्वदेशी विकल्प अपना सकते हैं। कार्यक्रम का औपचारिक धन्यवाद ज्ञापन जिला संयोजक आशीष ने किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन आने वाले समय में युवाओं को स्वरोजगार और स्टार्टअप की ओर प्रेरित करने में मील का पत्थर साबित होगा।

इस मौके पर स्वदेशी जागरण मंच की महिला प्रमुख उपमा शर्मा, जिला महिला प्रमुख सुधा सिंह, अंकित तिवारी, कौशलेंद्र सिंह, विकास सिंह, कपिल कांत पाठक, विनय प्रकाश मिश्रा, राम प्रकाश श्रीवास्तव, भुवनेश्वर पांडेय, हीरालाल चौहान, कृपा शंकर पटेल, संतोष चौधरी, रश्मि सिंह, प्रवीण उपाध्याय, संजय मिश्रा सहित बड़ी संख्या में छात्र व छात्राएं अनेक गणमान्य लोग व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!