goaदेशराज्य

गणेशोत्सव नज़दीक… स्कूल में धूम का ‘बाज़ार’

विद्यार्थियों ने सजाया गणेशोत्सव सामग्री से भरा बाजार, अभिभावकों ने की उत्साह से खरीदारी

 

मडगाँव ( गोवा )। पॉपुलर हाई स्कूल, कोंबा मडगाँव में 23 अगस्त 2025 को ‘बाज़ार डे’ का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को व्यापारिक गतिविधियों का अनुभव दिलाना और आगामी गणेश चतुर्थी के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराना था।

विद्यालय परिसर पूरे दिन एक जीवंत बाजार में तब्दील हो गया। विद्यार्थियों द्वारा सजावट की सामग्री, आरती की थालियाँ, मिठाइयाँ और गणेशोत्सव से जुड़ी अन्य वस्तुएँ बिक्री के लिए रखी गईं। अभिभावकों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक खरीदारी कर बच्चों का हौसला बढ़ाया।

इस अवसर पर श्रावण मास अमावस्या (मातृदिन) के उपलक्ष्य में सात माताओं को सम्मानित किया गया। ये सभी माताएँ अपने-अपने व्यवसाय का सफल संचालन कर रही हैं। विद्यालय प्रबंधन ने यह सम्मान महिला उद्यमिता को प्रोत्साहन देने और मातृत्व के महत्व को रेखांकित करने के लिए प्रदान किया।

विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण, विद्यार्थी और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!