देशधर्महैदराबाद

गणेश चतुर्थी पर उमंग और श्रद्धा का माहौल

हैदराबाद मे 69 फ़ीट की गणेश प्रतिमा स्थापित

हैदराबाद(तेलंगाना)। देशभर में आज गणेश चतुर्थी का पर्व बड़े धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही घरों और सार्वजनिक पंडालों में विघ्नहर्ता भगवान गणेश की स्थापना की गई। ढोल-ताशों और “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा।

प्रयागराज निवासी रितिका जो हैदराबाद मे आईटी सेक्टर मे जॉब करती है, ने भी अपने कुछ साथी भक्तों के साथ  गणपति बप्पा की प्रतिष्ठापना क़र उन्हें मोदक, लड्डू और फलों का भोग अर्पित किया। जगह-जगह सुंदर सजावट और रोशनी के बीच धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया।इस वर्ष कई स्थानों पर पर्यावरण मित्र मूर्तियों की स्थापना की गई ताकि प्रकृति संरक्षण का संदेश समाज तक पहुँचे। गणेश चतुर्थी का यह उत्सव अनंत चतुर्दशी को गणपति विसर्जन के साथ सम्पन्न होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!