सुल्तानपुर। आज एक महिला एक दुधमुंही बच्ची को लेकर एसपी ऑफिस के सामने सड़क पर बैठ गई और हंगामा करने लगी। आरोप है कि विवाह के बाद भी आरोपी सिपाही दूसरी महिला के साथ रह रहा था। इस बात की जानकारी लगते ही महिला पहुंची और हंगामा करने लगी। इस बात की लगते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। आनन फानन महिला पुलिस बुलाकर उसे भिजवाया गया, वही पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।
दरअसल बल्दीराय थानाक्षेत्र के बल्लीपुर में अभिषेक यादव नाम के सिपाही की तैनाती है। इसकी पति मायके में अपने दुधमुंही बच्ची के साथ रहती है। आज अचानक अभिषेक यादव की पत्नी पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने सड़क पर बैठ गई और हंगामा करने लगी। एसपी ऑफिस के सामने हंगामे की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। आनन फानन महिला पुलिसकर्मी उसे जबरन उठाकर पुलिस के आलाधिकारियों के पास ले गई, लेकिन वहां से असंतुष्ट महिला बाहर निकली और परिसर में ही बच्ची सड़क पर लिटाकर नीम के पेड़ पास पहुंची और अपने दुपट्टे से फंदा बनाने लगी। ऐसा देख महिला पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ लिया। आनन फानन महिला थानाध्यक्ष को बुलाया जो उसे अपने साथ लिवा ले गई। बताया जा रहा है कि पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। फिलहाल पुलिस के आलाधिकारी मामले में बोलने से कन्नी काट रहे हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक अखण्ड प्रताप सिंह ने बताया कि पति पत्नी का पारिवारिक विबाद है दोनों को परिवार परामर्श केंद्र के माध्यम से भी समझाने का प्रयास किया गया है,सिपाही पति वर्तमान में थाना बंधुआ क्लां क्षेत्र में डायल 112 में तैनात है पूर्व में कुड़वार थाने पर तैनात था पत्नी की शिकायत पर उसका तबादला कर दिया गया था
