मडगांव(गोवा)।
स्थानीय एस.पी.एन. एंटरप्राइजेस (Electrical Contractors, Engineers & Consultants) की ओर से इस वर्ष गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ गणपति बप्पा की प्रतिष्ठापना की गई।
फर्म के प्रमुख सुंदर पी. नायडू ने बताया कि गणपति बप्पा का आगमन सभी कर्मचारियों और परिवारजनों के लिए सौभाग्य और आनंद का अवसर है। पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद वितरण किया गया।
इस अवसर पर उन्होंने सभी से पर्यावरण के अनुकूल तरीके से गणेशोत्सव मनाने और स्वच्छता व सद्भाव बनाए रखने की अपील की।स्थानीय नागरिकों और फर्म से जुड़े इंजीनियरों, कर्मचारियों ने भी इस आयोजन में भाग लिया और गणपति बप्पा के दर्शन किये।
