goaटॉप न्यूज़देशराजनीति

दिगम्बर कामत और रमेश तावडकर ने ली मंत्री पद की शपथ

गोवा मे राजनैतिक भूचाल

  1. गोवा। पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत और

    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक रमेश तावडकर ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के नेतृत्व वाले राज्य मंत्रिमंडल में मंत्री के रूप में शपथ ली। शपथ ग्रहण से कुछ घंटे पहले तावडकर ने गोवा विधानसभा के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

  राज्यपाल अशोक गजपति राजू ने राजभवन में आयोजित एक समारोह में कामत और तावडकर को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस समारोह में सावंत, भाजपा की गोवा इकाई के अध्यक्ष दामू नाइक और अन्य उपस्थित थे। भाजपा विधायक तावडकर (57) कैनाकोना विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह पहली बार 2005 में दक्षिण गोवा की पोइंगुइनिम सीट से उपचुनाव के माध्यम से विधानसभा के लिए चुने गए थे। वह 2007 में उसी निर्वाचन क्षेत्र से फिर से चुने गए। परिसीमन के बाद तावडकर ने 2012 और फिर 2022 में कैनाकोना क्षेत्र से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। वह 2017 में चुनाव हार गए थे।
तावडकर इससे पहले अप्रैल 2012 से जनवरी 2017 तक कैबिनेट मंत्री रहे और उन्होंने कृषि, पशुपालन एवं पशु चिकित्सा सेवाएं, आदिवासी कल्याण और खेल एवं युवा मामलों सहित कई विभागों का कार्यभार संभाला। मार्च 2022 में उन्हें गोवा विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया और वह राज्य में यह पद संभालने वाले पहले आदिवासी विधायक बने।
   दिगंबर कामत कांग्रेस में रहने के दौरान 2007 से 2012 तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे थे। मडगांव निर्वाचन क्षेत्र के 71 वर्षीय विधायक ने भारतीय राष्ट्रीय कांगेस 1989 से 1994, 2005 से 2022) से अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की। बाद में वह सितंबर 2022 में भाजपा में शामिल हो गए। कामत पहली बार 1994 में मडगांव से विधानसभा के लिए चुने गए थे और तब से कई बार इस निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वर्ष 2022 के चुनाव में उन्होंने मडगांव से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल की, लेकिन 14 सितंबर, 2022 को सात अन्य विधायकों के साथ वह भाजपा में शामिल हो गए।
जंगबहादुर यादव 
एडिटर इन चीफ 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!