सुल्तानपुर। सड़क निर्माण मे कमीशन लेने की परंपरा बहुत पुरानी है लेकिन हद तब हो जाती है जब ठेकेदार पर अनावश्यक दबाब बनाकर ज्यादा पैसे की मांग की जाती है और न होने पर इसी तरह से साइट पर जाकर बवाल कर काम रोकने और जान से मारने की धमकी दी जाती है।
ऐसा ही एक मामला सदर विधानसभा मे चर्चा का विषय बना है जहा विधायक राजबाबू उपाध्याय अपने गुर्गो के साथ निर्माणस्थल पर खुद 3 लक्सरी गाड़ियों से पहुंच कर मजदूरों और ठेकेदार को गाली देते वायरल वीडियो मे सुना जा सकता है। सूत्रों के अनुसार ठेकेदार ने 5लाख देने कि हामी भरी लेकिन विधायक को तो 20 लाख चाहिए था. वही प्रतिनिधि का कहना था क्या भीख मांग रहे है जो 5 लाख लें। बात नही बानी और ठेकेदार ने काम शुरू किया तो यह घटना सामने आई। जिसकी शिकायत भाजपा ब्लॉक प्रमुख की बड़ी बहु शशि सिंह ने जनसुनवाई पोर्टल पर मुख्यमंत्री से किया और डीएम सुल्तानपुर और एसपी सुल्तानपुर को जरिये मेल और व्हाट्सअप अवगत कराया। इस बाबत विधायक राजबाबू से बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने एक मीटिंग मे होने की बात कह कर फ़ोन काट दिया।
