Uncategorizedदेशयूपीलोकल न्यूज़

डीएम ने दिए ₹81,619 की वसूली के‌ आदेश

मनरेगा भ्रष्टाचार

 

सुलतानपुर। विकास खंड धनपतगंज अंतर्गत टीकर ग्राम पंचायत में मनरेगा योजना के तहत तालाब की खुदाई में भारी अनियमितता सामने आई है। ग्राम प्रधान,पंचायत सचिव और तकनीकी सहायक ने मिलकर सरकारी धन का दुरुपयोग करते हुए तालाब की खुदाई दूसरी जगह करा दी। शिकायत पर हुई उच्चस्तरीय जांच में आरोपों की पुष्टि के बाद तीनों जिम्मेदारों से वसूली के निर्देश दिए गए हैं।उपायुक्त मनरेगा अजीत कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत टीकर में गंदा नाला के उत्तर, सोनई गुप्ता के घर से दक्षिण की ओर ₹2.41 लाख की लागत से तालाब खुदाई की परियोजना स्वीकृत हुई थी। लेकिन कार्य स्थल पर तालाब की खुदाई न होने की शिकायत प्राप्त होने पर संयुक्त मजिस्ट्रेट लंभुआ, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता और ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के सहायक अभियंता की संयुक्त टीम से जांच कराई गई।जांच में सामने आया कि ग्राम प्रधान उमा मिश्रा, तत्कालीन पंचायत सचिव शकुंतला त्यागी और तकनीकी सहायक सुधाकर पांडेय ने मिलीभगत कर कार्य को अन्य स्थल पर करवा दिया, जिससे शासन की मंशा और योजना की पारदर्शिता पर प्रश्नचिन्ह लग गया।जांच रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी ने दोषियों से बराबर-बराबर ₹81,619 की वसूली का आदेश दिया है। यह धनराशि मनरेगा के बैंक खाते में एक सप्ताह के भीतर जमा करनी होगी,अन्यथा आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!