
हलियापुर थाना क्षेत्र के हलियापुर-फत्तेपुर रोड पर मंगलवार को हुए सड़क हादसे में (55) वर्षीय महिला राजपति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वह अपने बेटे के साथ मायके जा रही थीं, तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।पुलिस के अनुसार,राजपति सड़क किनारे चल रही थीं,तभी ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही हलियापुर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।हलियापुर थाना प्रभारी तरुण पटेल ने बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

